फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अधिवक्ताओं ने शहर व गांवों में रह रहे प्रवासी किरायेदारों का सत्यापन कराने की उठाई मांग

Tue, 24 Feb 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
प्रवासी किरायेदारों के सत्यापन की मांग उठाते हुए अधिवक्ता।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर और आसपास के गांवों में बढ़ती अपराधिक गतिविधियों के बारे में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अधिवक्ता कुलवंत फाेगाट ने समाधान शिविर में शिकायत दी है। अधिवक्ता कुलवंत ने उपायुक्त से मांग की है कि शहर व गांवों में रह रहे प्रवासी किरायेदारों का सत्यापन कराया जाए और उनका पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाए। शिकायत में कहा कि बड़ी संख्या में प्रवासी व्यक्ति किराये के मकानों में रह रहे हैं। संबंधित थाना से इनका पुलिस सत्यापन करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के चलते चोरी, डकैती, आगजनी, छेड़-छाड़ जैसी घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इस दौरान नशीले पदार्थों की बिक्री करने की भी शिकायत की गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की कि नगर पार्षदों, सरपंचों, मकान मालिकों और संबंधित थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। किरायेदारों का रिकॉर्ड सूचीबद्ध किया जाए। किरायेदारों की जानकारी न देने वाले मकान मालिकों की जवाबदेही भी तय हाे। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अधिवक्ता कुलवंत ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन को लक्ष्मण रेखा खींचनी चाहिए। इस दौरान अधिवक्ता संदीप श्योराण, बलजीत सांगवान, राजेंद्र फोगाट, विवेक गौड़, सुशील श्योराण, जसविंद्र फोगाट, देवेंद्र चाहर, रविंद्र कुमार, अजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें