फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राजकीय अध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष से की मुलाकात

Sat, 08 Mar 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 17
विज्ञापन

अध्यापक नेता शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के साथ। स्रोत : स्वयं
चरखी दादरी। राजकीय अध्यापक संघ 70 के पदाधिकारियों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा से मुलाकात की।संघ के राज्य उपप्रधान जगमेंद्र छिल्लर की अगुवाई में अध्यापक संघ सदस्यों ने अध्यक्ष को पद ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं।
अध्यापक नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनकी अगुवाई में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और अधिक गंभीरता के साथ विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल व प्रतिभावान बनाने के लिए काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगमेंद्र छिल्लर ने विश्वास दिलाया कि राजकीय अध्यापक संघ ने हमेशा से ही शिक्षा बोर्ड के साथ तालमेल मिलाकर काम किया है। इस दौरान सुशील कुमार प्रवक्ता, राकेश गोदारा प्रवक्ता, जिला प्रधान संजय फोगाट, जिला उपप्रधान कृष्ण व जिले सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें