चरखी दादरी। शहर के वेयरहाउस रोड पर स्थित विजन साइंस एकेडमी में 14 मार्च को एडमिशन कम स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक सांगवान ने बताया कि टेस्ट का समय सुबह 10 बजे रहेगा। कक्षा नौवीं से 12वीं में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र रेस्ट में भाग ले सकते हैं। अशोक सांगवान ने बताया कि पिछले वर्ष केवल कक्षा अध्ययन से ही राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर परिणाम मिले। संवाद