फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के साथ किसान को जबरदस्ती दूसरे उत्पाद बेचने पर दुकानदार पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

Thu, 27 Nov 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में कृषि विभाग के अधिकारियों को उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी दुकानदार किसानों को खाद बेचते समय अन्य कोई भी उत्पाद जबरदस्ती न दे। अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने खाद उपलब्धता को लेकर बुधवार को कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है और किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि प्रत्येक दुकानदार अपनी दुकान के बाहर उनके पास उपलब्ध खाद के स्टॉक का बोर्ड जरूर लगवाएं और अधिकारी स्टॉक बोर्ड पर सुबह व शाम खाद की उपलब्धता अंकित करना सुनिश्चित करवाएं। ताकि आमजन में खाद को लेकर कोई अफवाह न फैले।
इसके अलावा स्टॉक बोर्ड पर कृषि विभाग के उपनिदेशक या एसडीओ का फोन नंबर भी जरूर चस्पा हो। ताकि किसान परेशानी होने पर इन नंबरों पर तुरंत सूचना दे सकें।
उपायुक्त ने कहा कि कोई भी खाद बीज विक्रेता दुकानदार किसी भी किसान को खाद के साथ जबरदस्ती अन्य उत्पाद न दें। अगर कोई भी दुकानदार ऐसा करता पाया जाता है तो इसकी शिकायत तुरंत कृषि विभाग या उपायुक्त कार्यालय में की जा सकती है जिस पर तुरंत दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में किसानों को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें