फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगा सड़क के पुनर्निर्माण की उठाई मांग

Wed, 06 Sep 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 एडीसी डॉ. जयेंद्र छिल्लर को ज्ञापन सौंपते हुए भाकियू प्रतिनिधिमंडल।
विज्ञापन
चरखी दादरी। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एडीसी डॉ. जयेंद्र छिल्लर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये घिकाड़ा-मिर्च रोड का पुनर्निर्माण करवाने की मांग उठाई गई। वहीं, सड़क निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप भी प्रतिनिधिमंडल ने लगाया।
विज्ञापन

हरियाणा किसान संगठन संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि घिकाड़ा से मिर्च गांव तक कुछ माह पहले सड़क निर्माण किया गया था। यह सड़क अब क्षतिग्रस्त हो चुकी है और इसके चलते राहगीर परेशान हैं। सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर बुधवार सुबह रणबीर फौजी के नेतृत्व में रामकुमार धानक सोलंकी, धर्मचंद तिवाला व रविंद्र कुमार आदि ने अतिरिक्त उपायुक्त जयेंद्र छिल्लर से मुलाकात की।
सैंपल भरवाने की उठाई मांग
एडीसी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया और सैंपल भरवाने की मांग भी की। अतिरिक्त उपायुक्त जयेंद्र छिल्लर ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सड़क का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें