फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: समसपुर गांव में दो घरों में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 May 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। समसपुर गांव में एक मई को दो घरों में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा दिया है। इस मामले में पुलिस ने चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सतीश निवासी वाल्मीकि बस्ती चरखी दादरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी 3.70 लाख रुपये व सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

चोरी के बारे में बाढड़ा डीएसपी देशराज ने खुलासा करते हुए बताया कि 01 मई को गांव समसपुर में दो बंद घरों में चोरी गई थी। पीड़ित राकेश निवासी समसपुर ने थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी। वारदात सुलझाने के लिए सदर थाना प्रभारी एसआई कप्तान सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसमें एचसी विनोद, ईएचसी अशोक एवं सुरेंद्र शामिल थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 मई को लोहारू चौक से आरोपी को गिरफ्तार किया। 10 मई को उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया।

रिमांड अवधित में हुआ चोरी का खुलासा
डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने रिमांड के दौरान गांव समसपुर से चोरी करने की वारदात को स्वीकार किया है। आरोपी ने बताया कि वह दिन में पहले गली मोहल्लों में घरों की रेकी करता था। उसके बाद बंद मकान को देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से 3,70,000 रुपये, सोने की अंगुठी, दो सोने की पातड़ी, चांदी की तागडी, चांदी की हसली, बच्चे का पहनने का चांदी का कडुला बरामद किया है। रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी पर हैं 13 केस दर्ज
डीएसपी देशराज ने बताया कि आरोपी सतीश के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य धाराओं के तहत 13 केस दर्ज हैं। पहला मुकदमा 09 फरवरी 1998 में सिटी थाने में दर्ज हुआ था। वर्तमान में आरोपी के खिलाफ हांसी, हिसार, रेवाड़ी, कलानौर में एक-एक, भिवानी में दो तथा दादरी जिले में कुल सात केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें