फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप, 4 पर मामला दर्ज

Sat, 12 Jul 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। डालावास निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर फर्जी रजिस्ट्री बनवाकर उनके प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर बाढड़ा थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डालावास निवासी जितेंद्र ने बताया कि 27 मार्च 2006 को उसने बाढड़ा निवासी बिजेंद्र सिंह से 142 वर्गगज का प्लॉट खरीदा था। जमीन उसकी पत्नी महेंद्रा के नाम से ली हुई है। वर्ष 2006 में ही उन्होंने नींव भर दी थी। डीपीसी लेवल पर मिट्टी चढ़ने के कारण उसने निर्माण कार्य शुरू किया व दीवार निकलवा दी।
आरोप है कि उसी दौरान राकेश और राहुल ने उसकी दीवार गिरा दी। फिर 8-10 लोगों को साथ लेकर 9 जुलाई को उसने अपनी दीवार निकालकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। इसमें तारावती व सूबे सिंह भी शामिल है। फिलहाल, बाढड़ा थाना पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें