फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दुकानदार की हत्या करने का आरोपी एक दिन के रिमांड पर

Sat, 09 Dec 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में प्रवीन की हत्या का आरोपी सुरेंद्र। स्रोत: पुलिस विभाग
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के समीप 6 दिसंबर को चाय की दुकान चलाने वाले युवक की हत्या करने के आरोपी को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुरेंद्र बीड भैरवी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी के खिलाफ मृतक की मां की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया था।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि सिविल अस्पताल के समीप रहने वाली सुमित्रा ने 6 दिसंबर को सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता महिला ने बताया था कि उसके बेटे प्रवीन ने सिविल अस्पताल के समीप चाय की दुकान की हुई है और उनका घर दुकान के पास ही है। 6 दिसंबर की शाम को जब वो घर से बाहर निकली तो बर्गर-चाऊमीन की रेहड़ी लगाने वाला बीड भैरवी निवासी सुरेंद्र गाली-गलौच करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उस पर हमला कर दिया। उसने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया तो उसका बेटा प्रवीन दुकान से बाहर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित्रा का आरोप था कि उसी दौरान सुरेंद्र ने उसके बेटे पर हमला करते हुए सिर में डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुमित्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी एसआई राजकुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और उसे पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें