फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पंचायत सदस्य पर हमला करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 20 May 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव समसपुर के पंचायत सदस्य भूपेंद्र फोगाट ने आधा दर्जन युवकों पर स्थानीय ढाणी फाटक के समीप हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। दादरी सिटी थाना पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव समसपुर निवासी भूपेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार को वह अपने भाई की बाइक पर अपनी भाभी व भतीजे को लेकर दादरी के पायल अस्पताल में दवा दिलवाने आया था। जब वह अपनी भाभी व भतीजे को अस्पताल में छोड़कर कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर रहा था तो उसी दौरान एक स्विफ्ट कार में से छह युवक हाथों में डंडे व लोहे की रॉड लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। इनमें से एक युवक को वह पहचानता है। उसकी भाभी ने देखा तो उसने चाचा जगवीर के पास फोन किया। जिसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें