फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बंद मकान का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये और डीवीआर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में बंद मकान का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सन्नी गांव बहबलपुर, जिला हिसार और हाल निवासी चरखी दरवाजा दादरी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 23 अगस्त 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर-20 स्थित पुराना नगर में रोज गार्डन के पीछे निवासी मांगेराम के बंद मकान में चोरी हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन उस समय मकान बंद मिला। इसके बाद मकान मालिक मांगे राम से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे के पास दिल्ली गए हुए हैं।
इसके बाद 26 अगस्त को मांगेराम ने पुलिस चौकी बस अड्डा, चरखी दादरी में लिखित शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे मोबाइल फोन से जुड़े हुए थे। 22 अगस्त की रात करीब 10:10 बजे तक कैमरे ठीक काम कर रहे थे लेकिन 23 अगस्त की सुबह करीब 3:30 बजे कैमरे बंद मिले। दिल्ली से लौटकर मकान की जांच की तो अलमारी में रखे 80 हजार रुपये और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर गायब मिली।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना शहर दादरी में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान बुधवार को हेड कांस्टेबल हवीन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें