चरखी दादरी। सीआईए स्टाफ ने वर्ष 2020 के मोटरसाइकिल चोरी के मामले में लंबे समय से अदालत से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव बिरही कलां निवासी रविशंकर उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में थाना सदर दादरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला अदालत में विचाराधीन था लेकिन आरोपी लगातार समन और वारंट जारी होने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके बाद अदालत ने 28 अक्तूबर 2026 को आरोपी को प्रोक्लेम्ड पर्सन घोषित कर दिया था।
अदालत के आदेश के बाद सीआईए स्टाफ की टीम ने आरोपी की तलाश तेज की और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।