सुखबीर का परिवार सोमवार सुबह क्रूजर में सवार होकर भात भरने के लिए ग्ररूग्राम जा रहे थे। उसी दौरान जब वे साढे़ 8 बजे बिरहीकलां से थोड़ी आगे पहुंचे तो उनकी क्रूजर को सामने से आ रहे एक ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और क्रूजर सवार सभी लोग घायल हो गए।
चरखी दादरी के एनएच 334 बी पर चरखी दादरी के बिरहीकलां गांव के समीप सोमवार सुबह भात भरने जा रहे परिवार की क्रूजर और ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में क्रूजर सवार एक परिवार के 12 लोग घायल हो गए, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। दादरी सिविल अस्पताल से चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। दादरी सदर थाना पुलिस ने हादसे के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुढेडी निवासी सुखबीर का परिवार सोमवार सुबह क्रूजर में सवार होकर भात भरने के लिए ग्ररूग्राम जा रहे थे। उसी दौरान जब वे साढे़ 8 बजे बिरहीकलां से थोड़ी आगे पहुंचे तो उनकी क्रूजर को सामने से आ रहे एक ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और क्रूजर सवार सभी लोग घायल हो गए।
वहीं, राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों से बातचीत की। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे में रविता समेत तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
हादसे में ये हुए घायल
हादसे में सुखबीर (40), ज्योति (23), सतबीर (65), धर्मेंद्र (31), रतन (53), सुमित (23), मनीषा (23), महासिंह (45), वेदप्रकाश (32), चंद्रमुखी (50), रविता (21) व अजीत घायल हो गए।
यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
हादसे के चलते एनएच-334 बी की यातायात व्यवस्था कुछ देर तक प्रभावित रही। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे से हटवाकर ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल करवाया।