फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग होना लोकतंत्र के लिए खतरनाक : अजय चौटाला

Thu, 07 May 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा क्षेत्र में ग्रामीणों से मिलते हुए जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला। - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ है और ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि बंगाल में एसआईआर के जरिए 90 लाख से ज्यादा वोट काटे गए और अधिक वोटों की कटौती वाली सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों का विजयी होना दर्शाता है कि साम दाम दंड भेद से चुनाव जीता गया है।
विज्ञापन

चौटाला वीरवार को गांव काकड़ोली हुक्मी में जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ओमधारा के दोहता की शादी में शरीक हुए। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती होना लोकतंत्र के लिए बड़ी चेतावनी है। इसके चलते बंगाल के नतीजे प्रभावित हुए है। वहीं तमिलनाडु, केरल जैसे राज्यों में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई तो वहां भाजपा का खाता तक नहीं खुला। उन्होंने कहा कि इसे सारा देश देख भी रहा है और समझ भी रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की मंडियों का दौरा करने के बजाय पंजाब के दौरे में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि आज 60 प्रतिशत गेहूं मंडियों में पड़ा है। अजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में करोड़ों रुपये के बैंक घोटाले हो रहे है। उन्होंने ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल पर भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा की ओर से की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश का नेतृत्व करने वाले नेताओं के खिलाफ ऐसी शब्दावली शोभा नहीं देती है। इस अवसर पर जजपा किसान सेल अध्यक्ष नरेश द्वारका, जिला अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, प्रभारी ऋषिपाल उमरवास, सज्जन बलाली, हलका अध्यक्ष विजय श्योराण, दादरी हलका अध्यक्ष राकेश कलकल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें