चरखी दादरी। बिजली दरों की बढ़ोतरी को लेकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को शहर में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष धनराज कुंडू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को आमजन की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। बिजली बिलों की दरों के चलते लोगों को परेशानियां बढ़ी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि बढ़ी बिजली दरों को वापस नहीं लिया गया तो जनआंदोलन किया जाएगा। इससे पहले जिलाध्यक्ष धनराज कुंडू की अगुवाई में कार्यकर्ता रोजगार्डन में एकजुट हुए और बिजली आंदोलन को लेकर लाजपत राय चौक तक पदयात्रा निकालते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कुंडू ने संदीप सिंह मामले पर अनुराग ढांडा की गिरफ्तारी व सरकार की तानाशाही बताते हुए रोष जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सीएम व आप अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में 2024 के चुनाव में हरियाणा में आप पार्टी की सरकार बनेगी और जनहित में कार्य किए जाएंगे। जिला सचिव राकेश चांदवास ने कहा कि अब हरियाणा में आप पार्टी की आंधी चल चुकी है और आने वाला समय आम आदमी पार्टी का ही होगा।
इस अवसर पर रिंपी फौगाट, सुरेंद्र रानीला, भूपेंद्र साहू, सुरेश कुमार, सार्थक सांगवान, महेंद्र मेहड़ा, संजीव गोदारा, मेहर सिंह कलकल, दर्शन सेठ, आनंद भांभू, दीपक काकड़ोली, अनीता चौधरी, रोशनी देवी, मंजू आदि मौजूद रहे।