फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लिंगानुपात में सुधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Thu, 23 Jan 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जिला स्तरीय कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करतीं गीता सहारण। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बुधवार को जिलास्तर पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर जिलास्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना ने पिछले एक दशक में लिंग अनुपात में सुधार और बालिकाओं के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
कार्यक्रम के दौरान गांव मोरवाला, संतोकपुरा, कासनी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लिंगानुपात 2000 से ज्यादा पहुंचाने पर सम्मानित किया गया। इन कार्यकर्ताओं को जिला कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण की ओर से प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्षों की यात्रा सामूहिक प्रयासों की शक्ति को दर्शाती है। हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का असाधारण कार्य और उनकी मेहनत प्रेरणादायक है। ऐसा लिंगानुपात प्राप्त करना न केवल एक सांस्कृतिक बदलाव को दर्शाता है, बल्कि, यह समुदाय की लैंगिक समानता के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।


फोटो 24
जिलास्तरीय कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करतीं गीता सहारण। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें