फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मानकावास निवासी युवक के साथ मारपीट करने के मामले में एक युवक गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने गांव मानकावास निवासी युवक के साथ डंडों से मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दिसंबर 2025 को सीएचसी झोझू कलां से दादरी सदर थाने में गांव मानकावास निवासी सचिन के लड़ाई-झगड़े में घायल अवस्था में दाखिल होने की सूचना मिली। जिस सूचना पर पुलिस ने सीएचसी पहुंच कर घायल के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

घायल ने पुलिस को बताया कि एक दिसंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने घर से स्टेडियम में कसरत के लिए जा रहा था। जब वह डोहकी रोड जलघर के पास पहुंचा तो पीछे से एक कार आकर रुकी। उसमें से 6-7 युवक डंडे लेकर उतरे। इनमें से एक उसके ही गांव का सचिन उर्फ शूटर था। उन्होंने पुरानी रंजिश का मजा चखाने की बात कहते हुए डंडों से उसे चोटें मारी और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
शुक्रवार को एएसआई विशाल सीआईए स्टाफ ने आरोपी सचिन उर्फ शूटर को नियमानुसार गिरफ्तार किया। उससे वारदात में प्रयोग किया डंडा बरामद किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें