फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सड़क के बीच खड़ा किया ट्रैक्टर, एक घंटे तक रेंगते नजर आए वाहन

Mon, 10 Nov 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी शहर में सीवर व्यवस्था सुधारने के नाम पर एजेंसी की ओर से रविवार दोपहर को स्थानीय मेन बाजार के बीच मैनहोल की सफाई के लिए ट्रैक्टर खड़ा करने से एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान सड़क से गुजर रही एंबुलेंस भी 20 मिनट तक जाम में फंसी रही। गनीमत रही कि पुलिस राइडर ने कड़ी मशक्कत कर एंबुलेंस के लिए रास्ता खुलवा आगे रवाना किया।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में बेपटरी सीवरेज व्यवस्था को सुधारने के लिए बंद पड़े सीवर मैनहोल की सफाई का काम शुरू किया गया है। जिससे लोगों को सीवर से संबंधित समस्याओं का सामना न करना पड़े। रविवार दोपहर को विभाग की ओर से हायर की गई एजेंसी ने शहर के सबसे व्यस्त मेन बाजार में सीवर मैनहोल की सफाई के लिए सड़क के बीच ट्रैक्टर में उपकरण रख सफाई शुरू कर दी। सड़क के बीच में ट्रैक्टर खड़ा होने के कारण वाहनों को निकलने में काफी परेशानी हुई। देखते ही देखते पुराना दिल्ली रोड, मेन बाजार की मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। उसी दौरान मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। एंबुलेंस को जाम में फंसा देख यहां से गुजर रहे पुलिस राइडर चालक ने कड़ी मशक्कत से रास्ता बनवाकर एंबुलेंस को जाम से बाहर निकलवाया। लगभग 20 मिनट तक जाम में फंसी एंबुलेंस को रास्ता दिलवाने के बाद ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी ने ट्रैक्टर को सड़क के बीच से हटवाया। उसके बाद जाम में फंसे वाहन चालकों को राहत की सांस मिल सकी। मेन बाजार में बीच ट्रैक्टर खड़ा करने के बारे में एजेंसी के कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।

बगैर अनुमति के एक घंटे तक खड़ा रहा ट्रैक्टर

मेन बाजार में लगे जाम को खुलवाने आए यातायात पुलिस कर्मचारी की ओर से जब मुख्य सड़क के बीच ट्रैक्टर खड़ा कर कार्य शुरू करने के बारे में जानकारी मांगी गई तब भी एजेंसी के कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बगैर अनुमति के एक घंटे तक ट्रैक्टर खड़ा रहने से यह दिक्कत लोगों को आई।
विज्ञापन


दुकानदार बोले, रात को करना चाहिए काम
स्थानीय दुकानदार आशीष कुमार, संजय कुमार, बालकिशन सैनी, प्रशांत रावल, विक्की कुमार आदि ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि मेन बाजार में सीवर मैनहोल सफाई का काम रात के समय ही करवाए। जिससे दिन के समय बाजार की सड़कों से वाहन चालक व राहगीर आसानी से आवागमन कर सकें। रात को वाहनों का आवागमन न के बराबर रहने के कारण जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी।

हमने मेन बाजार में ट्रैक्टर खड़ा कर काम शुरू करने की अनुमति नहीं दी है। एजेंसी की ओर से ही बिजली चलित उपकरण चलाने के लिए ट्रैक्टर खड़ा करवाया गया था। हमने एजेंसी के कर्मचारियों को सड़क के बीच से ट्रैक्टर हटवाने को कह दिया है।
विज्ञापन

-सचिन तलेजा, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें