फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे आयोजित

Wed, 09 Sep 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 10, 11 एवं 12 अक्तूबर को तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे। अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित बैठक में सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद रिटोलिया व प्रवक्ता डॉ. ललित महाजन ने बताया कि बैठक में महाराजा अग्रसेन के समानता, सेवा, सहयोग और समाज कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जयंती समारोह मनाया जाएगा।
विज्ञापन

सभा महासचिव विष्णु गोयल ने बताया कि 10 अक्तूबर को कृष्ण गोशाला एवं नंदीशाला में सवामणी प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन शाम को अग्रवाल भवन सोसायटी में अग्र महिला मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा। 11 अक्तूबर को प्रातः अग्रवाल धर्मार्थ चिकित्सालय में चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शाम को वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
12 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा शहर के प्रमुख बाजारों एवं मार्गों से निकाली जाएगी। इस अवसर पर सभा के उपप्रधान सतीश बजाज,कृष्ण कुमार मकड़ानिया, सुरेश पांडवानिया, बिशंबर देवसरिया, रविंद्र शिलगर, पवन गुप्ता, सुरेश गर्ग, सुनील मित्तल, सुनील गर्ग, राजकुमार मित्तल, शुभम गोयल आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें