फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग पर पैचवर्क का काम शुरू, गड्ढों से मिलेगी वाहन चालकों को राहत

Wed, 09 Sep 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रावलधी -भिवानी लिंक मार्ग पर चल रहे पेंचवर्क का जायजा लेने पहुंचे एक्सईएन गुरचरण सिंह। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग पर लंबे समय से बने गहरे गड्ढों के कारण परेशान वाहन चालकों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क पर पैचवर्क का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर जगह-जगह सड़क की हालत खराब होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गड्ढों के कारण हादसों का अंदेशा भी बना हुआ था।
विज्ञापन

इस सड़क से प्रतिदिन 10 हजार संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत टूट चुकी थी और गहरे गड्ढे बन गए थे। वाहन चालक गड्ढों से बचने के लिए अचानक दिशा बदलने को मजबूर होते थे। इससे सामने से आने वाले वाहनों के साथ टक्कर होने का खतरा बना रहता था। विशेषकर रात के समय और बारिश के दौरान गड्ढों का पता नहीं चलने से परेशानी और बढ़ जाती थी।
सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर दो दिन पहले संवाद न्यूज एजेंसी की ओर मुद्दे को अमर उजाला अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर के माध्यम से सड़क पर बने गहरे गड्ढों और वाहन चालकों को हो रही परेशानी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। पैचवर्क कार्य का जायजा लेने के लिए लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन गुरचरण सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सड़क पर बने गड्ढों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ठीक किया जाए ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

पैचवर्क में बाधक बने वाहनों को वन वे करवाने के लिए यातायात प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि कार्य के दौरान व्यवधान की स्थिति नहीं बने। वाहन चालकों का कहना है कि केवल गड्ढों को भरने तक ही काम सीमित न रहे बल्कि जहां सड़क की सतह अधिक खराब है वहां जरूरत के अनुसार मजबूत मरम्मत की जाए। इससे सड़क लंबे समय तक सुरक्षित बनी रहेगी और बार-बार गड्ढे बनने की समस्या से भी निजात मिल सकेगी। विभाग की ओर से शुरू किए गए पैचवर्क के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग पर सफर पहले की अपेक्षा सुरक्षित और सुगम होगा
वर्सन:
रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग पर कई बार पैचवर्क करवाया गया है लेकिन क्षमता से अधिक भारी वाहनों का आवागमन और बारिश के कारण पैचवर्क लंबे समय तक नहीं टिक रहे थे। अब सड़क की तह तक पहुंच कर सड़क निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।गुरचरणसिंह, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें