फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर एक शिक्षक रिलीव

Thu, 16 Mar 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर में एक शिक्षक को ड्यूटी में कोताही बरतने पर रिलीव किया गया है। बुधवार को शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र में ऑब्जर्वर तैनात किए गए। बोर्ड, प्रशासन व विभाग की अलग-अलग फ्लाइंग ने अंग्रेजी के पेपर मेें सभी सेंटर कवर करते हुए नकल पर अंकुश लगाने का भरपूर प्रयास किया। शिक्षा बोर्ड को अंग्रेजी विषय का पेपर आउट एवं लीक होने का अंदेशा था इसे देखते हुए बोर्ड की ओर से पुख्ता प्रबंध किए। बोर्ड की प्रश्नपत्र फ्लाइंग ने प्रश्न-पत्रों की विशेष निगरानी रखी।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र फ्लाइंग इंचार्ज विद्यासागर गेरा ने बताया कि बुधवार को प्रत्येक परीक्षा केंद्र में ऑब्जर्वर तैनात किया गया। जो तीन घंटे तक परीक्षा केंद्रों में डटा रहा। उन्होंने बताया कि इस दौरान डीईओ, एसडीएम, डीसी, बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने सभी 31 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान बोर्ड की प्रश्नपत्र फ्लाइंग ने गांव समसपुर परीक्षा केंद्र में एक शिक्षक नरेंद्र सिंह को ड्यूटी में कोताही बरतने पर रिलीव किया।
इंचार्ज विद्यासागर गेरा ने बताया कि बुधवार को सभी फ्लाइंग टीम ने विशेष रणनीति के तहत काम किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक फ्लाइंग में तीन सदस्य शामिल रहे। जैसे ही परीक्षा शुरू हुई प्रत्येक फ्लाइंग के एक सदस्य को परीक्षा केंद्र में स्थायी रूप से तीन घंटे के लिए छोड़ दिया गया। इस प्रकार तकरीबन सभी केंद्रों में फ्लाइंग सदस्य तीनों घंटे डटे रहे। ऐसे में नकल पर 95 प्रतिशत तक अंकुुश लगा रहा। बाहर से लोगों ने पर्ची डालने का प्रयास किया लेकिन अंदर केंद्र में फ्लाइंग मेंबर व ऑब्जर्वर तैनात रहने की वजह से मंसूबे सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें