फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ससुरालियों की अनोखी शर्त, पिता से की बात तो देना होगा 11 हजार रुपये जुर्माना

Thu, 16 Mar 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ रोड स्थित एक गांव एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे इतना परेशान कर शर्त लगाई कि अगर उसने अपने पिता से बात की तो जुर्माने के तौर पर 11 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी गत वर्ष 4 मार्च को भिवानी निवासी एक युवक से हुई थी। उसने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने डेढ़ महीनों तक सही बर्ताव किया। इसके बाद वे उसे दहेज की मांग करके बार-बार परेशान करने लगे। आरोप है कि उसे बार-बार भूखे नंगे घर की कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़ित ने बताया कि शादी में उसके पिता ने 15 लाख रुपये कीमत का समान दिया था। इससे भी ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए और वे उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उसके पिता ने एफडी से दो लाख रुपये दिए। उसने बताया कि उसके पिता ने बहुत बार ससुराल वालों की पैसों की मांग पूरी की, लेकिन अब वो गाड़ी की मांग की कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें