फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 21 नवंबर को चेक बाउंस मामलों के निस्तारण के लिए लगेगी विशेष लोक अदालत

Tue, 17 Nov 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 21 नवंबर को दादरी न्याय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन करेगा। यह अदालत नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (एनआई एक्ट) की धारा 138 यानी चेक बाउंस से संबंधित मामलों का निपटारा करेगी। इसका उद्देश्य लंबित विवादों का आपसी सहमति से शीघ्र समाधान करना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) के दिशा-निर्देशों पर यह आयोजन होगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष देशराज छलिया के मार्गदर्शन में यह विशेष लोक अदालत लगेगी। इसका मुख्य लक्ष्य धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण निपटारा सुनिश्चित करना है। इससे पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलेगी। उनके समय और धन की भी बचत होगी।
त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और सचिव संजीव काजला ने बताया कि विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। संबंधित अधिवक्ताओं और पक्षकारों को भी इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है। काजला ने आमजन से अपील की कि वे इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत विवादों के त्वरित और सरल समाधान का प्रभावी माध्यम है। यहां दोनों पक्षों की सहमति से विवादों का निपटारा होने से न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या भी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें