फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राहत की सांस...धूल और धुएं से लड़कर लौटी ताजा हवा, एक्यूआई 300 से घटकर 157 पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लगातार प्रदूषण की मार झेल रहे दादरी जिला के लोगों के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। करीब 20 दिनों बाद जिले की हवा फिर से सांस लेने लायक बनी।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई और यह 300 के पार से घटकर सीधे 157 तक पहुंच गया। इस सुधार के साथ लोगों ने खुले आसमान के नीचे ताजी हवा में सांस ली और राहत महसूस की।
बीते तीन सप्ताह से दादरी का एक्यूआई लगातार 280 से 320 के बीच बना हुआ था। प्रदूषण के चलते हवा में धूल और धुएं का स्तर खतरनाक था। इसके परिणामस्वरूप सुबह-शाम स्मॉग की चादर शहर को ढक लेती थी, और लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें हो रही थीं।
विज्ञापन

मंगलवार रात से बदले मौसम ने शहर की हवा को साफ कर दिया। आस-पास के जिलों में हुई हल्की बारिश और हवा की दिशा में बदलाव के कारण वायु प्रदूषण का स्तर गिरा। तेज हवाओं ने धूल के कणों को बिखेर दिया, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब सूरज की किरणें साफ नीले आसमान पर पड़ीं, तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। करीब एक महीने बाद जिलेवासियों ने साफ और नीला आसमान देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें