वार्ड 11 के पार्षद विनोद वाल्मीकि ने मंगलवार को जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक को ज्ञापन सौंपा। पार्षद विनोद वाल्मीकि ने उनके वार्ड में पुलिस चौकी खुलवाने की मांग की। इस दौरान नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी भी उपस्थित रहे।
ज्ञापन में पार्षद ने बताया कि नगर परिषद सदन की बैठक में भी इसका प्रस्ताव पास हो चुका है। वार्ड में नगर परिषद की खाली जगह पर चौकी बनाया जाना जरूरी हो गया है। उनके क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं ज्यादा बढ़ रही हैं। जिला नगर आयुक्त ने चौकी के संबंध में नगर परिषद के सचिव गौरव शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी है। सचिव इस समस्या को प्रशासनिक और पुलिस के उच्च अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान पार्षद कुलदीप सैनी, नवीन प्रजापति, विनोद सिंहमार, कुलदीप गांधी, विरेंद्र सांगवान आदि उपस्थित रहे।