23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पूर्व अध्यापिका शकुंतला श्योराण ने रजत पदक जीता है। हाल ही में चेन्नई में आयोजित स्पर्धा में उन्होंने पांच हजार मीटर वॉक रेस में यह उपलब्धि हासिल की है।
शकुंतला श्योराण ने बताया कि स्पर्धा में 22 देशों से 3332 खिलाडियों ने सहभागिता की। हरियाणा से 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिले की दो महिलाओं शकुंतला श्योराण व संतरा डबास ने पदक जीते हैं।
विज्ञापन
शंकुतला ने बताया कि उन्होंने अभी तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में करीब 100 से अधिक पदक जीते हैं। इसके लिए अनेक बार वह विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी हो चुकी हैं।
शकुंतला ने बताया कि इस स्पर्धा में दादरी निवासी दंपती संतरा व सुरेंद्र ने शानदार प्रदर्शन किया। बाधा दौड़ 200 मीटर में संतरा डबास ने कांस्य पदक जीता है। उनके पति सुरेंद्र डबास ने पोल वॉल्ट में स्वर्ण पदक हासिल किया है। हरियाणा दिवस पर फोगाट खाप ने तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया था। लौटने पर माता सोनी देवी, आनंद, नवीन, डॉ. संदीप, बहन संतोष मुन्नी, मीना, प्रतिभा और सतबीर शकुंतला का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।