फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग के लिए प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Mon, 27 Jul 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए गोरक्षक। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। बजरंग दल एवं गोरक्षा दल के सदस्यों ने गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक अमित गोपालवास की मौजूदगी में गो रक्षकों और सनातन धर्म के अनुयायियों ने अतिरिक्त उपायुक्त को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला संयोजक अमित गोपालवास ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मांग की है कि सनातन संस्कृति की प्रतीक गाय को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए। गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए सख्त कानून बनाया जाए।
गायों के संरक्षण के लिए केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय का गठन किया जाए। इस अवसर पर दुष्यंत मंदौली, आशीष, नरेश, कपिल, दीपक बलाली, सतीश, अमित, सुरेंद्र, प्रिंस, चांद आदि गोभक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें