फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सांवड़ से धारेडू धाम तक निकली विशाल ध्वजा यात्रा, उमड़े श्रद्धालु

Sun, 01 Mar 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ध्वजा यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
विज्ञापन
बौंद कलां। जिले के गांव सांवड़ से रविवार को श्रद्धा और उत्साह से ओतप्रोत सातवीं विशाल ध्वजा यात्रा धारेडू धाम स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर धारेडू धाम के लिए रवाना हुई। गांव की महिलाओं और पुरुषों ने भक्ति संगीत और डीजे की धुनों पर नाचते-गाते हुए पैदल यात्रा प्रारंभ की और बाबा के दरबार में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक ध्वजा अर्पित की।
विज्ञापन

इस धार्मिक आयोजन के संयोजक कुसुम देवी और आनंद शर्मा रहे। आनंद शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष गांववासी इसी प्रकार सामूहिक रूप से पैदल यात्रा कर बाबा के चरणों में अपनी आस्था की ध्वजा अर्पित करते हैं। यह परंपरा न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक भक्ति भावना को भी सुदृढ़ करती है। ध्वजा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग श्याम बाबा की जय के जयकारों से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला और सभी ने भक्तिभाव से कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर महेश शर्मा, बजरंग शर्मा, अंकित जांगड़ा, कांता देवी, गायत्री देवी, सुशीला देवी, रेवती देवी, राजो देवी, सरोज देवी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें