फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिला पुलिस से सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

Sun, 01 Mar 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस में कार्यरत चार पुलिस अधिकारी, कर्मचारी सेवाकाल समाप्त होने पर शनिवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो गए। इनमें निरीक्षक राजकुमार, निरीक्षक सुखविंद्र, ईएएसआई राजबीर व ईएचसी सुंदरलाल शामिल हैं। कार्यकाल पूरा होने पर चारों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दादरी के लघु सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी सुभाषचंद्र ने उन्हें सम्मानित किया। डीएसपी ने इनके समर्पण और लंबी सेवा के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में इनका अतुलनीय योगदान प्रेरणादायक है।
इस समारोह में निरीक्षक राजकुमार, निरीक्षक सुखविंद्र, ईएएसआई राजबीर व ईएचसी सुंदरलाल ने भी अपने अनुभव और यादों को साझा किया। कार्यक्रम में जिला पुलिस मुख्यालय के अधिकारी, पुलिस कर्मचारी व सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें