उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि सरदार वल्लभ पटेल जयंती के उपलक्ष्य में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 24 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस साल सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती का 150 वां वर्ष है। इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत गत 31 अक्तूबर को प्रदेश के सभी जिलों, नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं में रन फॉर यूनिटी के तौर पर मनाया गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती का उत्सव आगामी 24 नवंबर तक चलेगा और इस दौरान ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
24 नवंबर तक ग्राम पंचायतों की ओर से पदयात्रा निकाली जाएंगी और गांव के सार्वजनिक भवनों एवं स्थानों पर सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान के दौरान नशा मुक्ति अभियान और स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को लेकर लोगों को जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।