फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रेलवे स्टेशन पर लगेगा 40 किलोवॉट का सोलर पॉवर प्लांट, बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी नहीं होगी परेशानी

Mon, 23 Feb 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी का रेलवे स्टेशन, जहां सोलर पॉवर प्लांट लगाया जाना है। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का विस्तार करते हुए उत्तर पश्चिम रेल मंडल की ओर से 40 किलोवॉट का सोलर पॉवर प्लांट लगवाया जाएगा जिससे बिजली गुल होने के बाद भी परिसर में बैठे यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं प्लेटफार्म पर बिजली से संबंधित सभी उपकरण चालू रहेंगे। लगभग 18 लाख रुपये की राशि खर्च कर रेलवे को प्रति माह एक लाख 70 हजार रुपये तक की बचत हो सकेगी।
विज्ञापन

अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की शृंखला में उत्तर पश्चिम बीकानेर रेल मंडल दादरी के रेलवे स्टेशन पर 40 किलोवॉट का सोलर पॉवर प्लांट स्थापित कर रहा है। इसके बाद परिसर की बिजली गुल होने की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। रेल मंडल के अधिकारियों का कहना है कि सोलर पाॅवर प्लांट लगने के बाद डिस्पले बोर्ड, सिंगल लाइन डिस्पले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़ी एलईडी स्क्रीन भी चालू रह सकेंगी।
स्टेशन पर पुख्ता होगी सुरक्षा व्यवस्था
बता दें कि रेलवे स्टेशन पर अचानक बिजली कट लगने से रात के समय कई बार अंधेरा छा जाता था। जिसके चलते यहां मौजूद यात्रियों को सुरक्षा संबंधी चिंता सताने लगती थी। अंधेरे में चोरी, छीना-झपटी की घटनाएं होने की संभावना भी बनी रहती थी। वहीं अब 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति होने से स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रहेगी।
विज्ञापन

प्रतिदिन आठ हजार यात्री करते हैं सफर
रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव होने के बाद यहां यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। दादरी स्टेशन पर प्रतिदिन 34 पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। जिनमें हर रोज करीब आठ हजार यात्री सफर करते हैं।
वर्सन :
दादरी रेलवे स्टेशन पर सोलर पॉवर प्लांट लगवाने की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं। जल्दी ही परिसर में सोलर पॉवर प्लांट लगवाया जाएगा ताकि बिजली गुल होने के बाद भी परिसर में रोशनी रह सके व अन्य उपकरण चालू रहें।
विज्ञापन

धुनीमल, प्रवक्ता, उत्तर पश्चिम रेलवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें