फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चुनाव खर्चा रजिस्टर जमा न कराने पर 9 उम्मीदवार अयोग्य घोषित

Tue, 03 Nov 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद के आम चुनाव के बाद चुनाव खर्चा रजिस्टर जमा नहीं करवाने वाले 9 उम्मीदवारों को अयोग्यता घोषित कर दिया गया है। एसडीएम दादरी एवं नगर परिषद के रिटर्निंग अधिकारी डॉ विरेन्द्र सिंह ने इसको लेकर आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जारी आदेशों में 9 उम्मीदवारों को कहा गया है कि वर्ष 2022 में हुए चरखी दादरी नगर परिषद के प्रधान व वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ा गया था। उस समय उम्मीदवारों को एक चुनाव खर्चा रजिस्टर जारी किया गया था जिसमें चुनाव के दौरान पूरे खर्च की डिटेल दर्ज करते हुए चुनाव के 1 माह तक रजिस्टर को कार्यालय में जमा करवाया जाना था लेकिन इन 9 संबंधित उम्मीदवारों खर्चा रजिस्टर जमा नहीं करवाया गया। खर्चा रजिस्टर जमा न करवाने पर पत्र द्वारा 15 दिन के अंदर खर्चा रजिस्टर जमा न करने व जारी किए गए स्पष्टीकरण का जवाब स्वयं प्रस्तुत होकर खर्चा रजिस्टर जमा करवाने बारे आदेश दिए गए थे। परन्तु उसके बाद भी 9 उम्मीदवारों न ही तो कार्यालय में खर्चा रजिस्टर जमा करवाया है और ना ही अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी को प्रस्तुत किया है। जिसके चलते चुनाव खर्चा रजिस्टर कार्यालय में जमा ना करवाने की अवस्था में दिनांक 30 अक्तूबर 2026 से 5 वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया जाता है।
विज्ञापन

अयोग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों में राहुल वत्स, रामफल, सुशील कुमार, रोहित, विजय मदान, राजेश कुमार, मोनिका, बबीता कुमारी अजयवीर और दीपक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें