फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिरही कलां के प्लॉट में मिली 88 ग्राम अफीम, व्यक्ति गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दादरी सदर थाना पुलिस ने गांव बिरही कलां में छापा मारकर एक व्यक्ति को 88 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव बिरही कलां का रहने वाला फूल सिंह है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि एएसआई पवन कुमार अपनी टीम के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं संदिग्ध स्थानों की जांच के लिए क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि गांव बिरही कलां निवासी फूल सिंह अपने प्लाॅट में अफीम रखकर बेचने का अवैध कार्य कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को काबू कर नाम पता पूछा जिसने अपनी पहचान फूल सिंह निवासी बिरही कलां बताई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिजेंद्र वरिष्ठ एथलेटिक्स प्रशिक्षक दादरी की उपस्थिति में व्यक्ति एवं उसके प्लॉट की तलाशी ली गई जिसमें प्लॉट में बने कमरे में सरसों के कट्टे के अंदर रखी एक कांच की बोतल से 88 ग्राम अफीम बरामद हुई।
अफीम को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें