फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रुदडौल की बेटी ने हिमालय पर्वत की चोटी माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

Wed, 17 Jun 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वीणा तिरंगे के साथ।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव रुदडौल की वीणा कुमारी ने हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भारतीय तिरंगा लहराते हुए क्षेत्र के नाम को पूरे देश में रोशन किया है। भारत गौरव अवॉर्डी महीपाल आर्य ने बताया कि होनहार गांव रुदडौल निवासी व राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त सलूक सिंह विजारणियां की पुत्री है और वर्तमान में दिल्ली के सरकारी स्कूल में बतौर राजनीति शास्त्र प्रवक्ता कार्यरत है। वीणा ने हाल ही के दिनों में हिमालय पर्वत की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा झंडा फहराकर देश का नाम रोशन करते हुए समस्त मातृ शक्ति का मान सम्मान बढ़ाया है। महीपाल ने बताया कि वीणा कुमारी का जन्म 1 अप्रैल 1979 को गांव रुदडौल में भी सलूक सिंह के घर हुआ। उन्होंने महिला महाविद्यालय से स्नातक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में की। बचपन से ही वीणा कुमारी मेधावी छात्रा थी। मन में बचपन में हिमालय पर्वत पर तिरंगा झंडा फहराने की अभिलाषा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें