फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खंडस्तरीय योग स्पर्धा में 80 साधकों ने दिखाया काैशल

Sun, 08 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
आर्य गुरुकुल में आयोजित स्पर्धा में नटराज आसन करते खिलाड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/बौंदकलां। शहर के चंपापुरी स्थित आर्य हिंदी संस्कृत गुरुकुल महाविद्यालय में खेल और आयुष विभाग की ओर से शुक्रवार को खंडस्तरीय योग स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें खंड के विभिन्न गांवों से छह आयुवर्ग में 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
स्पर्धा शुक्रवार को सायं साढ़े 5 बजे शुरू हुई। इससे पहले 3 बजे काउंटर बनाकर खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया। स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका गुरुकुल संचालक आचार्य प्रवीण योगी ने निभाई। स्पर्धा में 10 से 14, 14 से 18, 18 से 28, 28 से 40, 40 से 60 और 60 प्लस आयुवर्ग के तहत प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही बौंद खंड का राजीव गांधी खेल परिसर अचीना, झोझू खंड का राजीव गांधी खेल परिसर झोझूकलां और बाढड़ा खंड का राजीव गांधी खेल परिसर चांदवास में आयोजन किया गया। चारों खंडों में खिलाड़ियों के देरी से पहुंचने के कारण स्पर्धा देरी से शुरू हो पाई।
विज्ञापन

आचार्य रिंकू शास्त्री ने बताया कि सभी आयुवर्ग के लिए विशेष योगासन रखे गए। पहला राउंड छोटे आयुवर्ग से शुरू किया गया। इसके बाद सभी 6 आयुवर्ग पूरे किए। देर शाम तक स्पर्धा चलने के कारण चारों खंडों के परिणाम शनिवार सुबह जारी किए जाएंगे।

आर्य गुरुकुल में आयोजित स्पर्धा में नटराज आसन करते खिलाड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें