फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri : 75 साल पुराने 20 पेड़ों को मिलेगी पेंशन... हर वृक्ष को साल भर में दिए जाएंगे 2,750 रुपये

Mon, 16 Dec 2024 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चरखी दादरी

सार

इसके तहत हर पेड़ को एक साल में 2,750 रुपये मिलेंगे। वहीं, हरियाणा के चरखी दादरी जिले में विभिन्न श्रेणियों के 350 पेड़ 75 साल के हो चुके हैं।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार की प्राण वायु देवता योजना के तहत दो साल के इंतजार के बाद पहले चरण में 20 पेड़ों की पेंशन की मंजूरी मिल गई है। इसके तहत हर पेड़ को एक साल में 2,750 रुपये मिलेंगे। वहीं, हरियाणा के चरखी दादरी जिले में विभिन्न श्रेणियों के 350 पेड़ 75 साल के हो चुके हैं।

विज्ञापन


दरअसल, जिस व्यक्ति की जमीन पर 75 साल पुराना पेड़ है उसे इस सुविधा का लाभ देने का प्रावधान है। जो पेड़ पंचायती जमीन पर हैं उसकी पेंशन पंचायत को देने का प्रावधान है। वन विभाग ने इन पेड़ों की आयु का आकलन तने के आकार के आधार पर कर लिया है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। 

वन विभाग ने इस योजना पर अब तेजी से काम शुरू कर दिया है। वन विभाग प्रत्येक ग्राम पंचायत के माध्यम से भी पौधरोपण करवाता है। आम लोगों के सहयोग से भी पौधरोपण करवाया जाता है। जिले में 167 ग्राम पंचायतें हैं। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में पेड़-पौधों की सबसे ज्यादा भूमिका है। पेड़ जहां वर्षा लाने में सहायक होते हैं वहीं, पर्यावरण में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ाते हैं। 
विज्ञापन


शर्तें पूरी करने के बाद ही पेंशन शुरू करने को मिली मंजूरी
योजना का लाभ देने के लिए वन विभाग की शर्तें हैं, जिन्हें पूरा करना अनिवार्य है। इतना ही नहीं, आवेदन के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पेड़ का जायजा लेगी और यह पता लगाएगी कि पेड़ कितने वर्ष पुराना है।

  • अगर शर्तों के दायरे में आता होगा तो विभाग पेंशन शुरू करने के लिए मुख्यालय फाइल भेजेगा। अब 20 पेड़ों की पेंशन शुरू करने की स्वीकृति भी मुख्यालय की ओर से दी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें