फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो रेल परियोजनाएं लटकीं, ट्रेन का सपना अधूरा

Mon, 16 Dec 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रमेश शांडिल्य
विज्ञापन

बाढड़ा। प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे लोहारू को गुरुग्राम के फर्रुखनगर से जोड़ने और लोहारू भिवानी रेलवे लाइन का निर्माण होने से बाढड़ा क्षेत्र के विकास में गति मिलेगी। इतना ही नहीं, वर्षों पुरानी मांग परवान चढ़ने से हलके के करीब तीन लाख लोगों को रेल सुविधा का लाभ मिलेगा। फिलहाल, दोनों रेल योजनाएं लंबित हैं। नए बजट में इनके सिरे चढ़ने की उम्मीद है।
पिछले दिनों केंद्र सरकार ने इस रेलवे लाइन के सर्वे की बात कही थी। क्षेत्र के लोगों की यह मांग करीब 20 साल पुरानी है, जो अब तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। पिछले दिनों सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक उमेद पातुवास ने केंद्रीय रेल मंत्री से फर्रुखनगर वाया दादरी व बाढड़ा से लोहारू तक नई रेल लाइन के लिए जल्दी बजट जारी करने की मांग उठाई थी। उन्होंने इस रेलवे लाइन को ग्रामीण क्षेत्र में विकास के लिए जरूरी बताया।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने संसद सत्र में भी पूरक प्रश्न उठाते हुए केंद्रीय रेलमंत्री से तीन जिलों की लंबित रेल परियोजनाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि उनके लोकसभा क्षेत्र में मौजूदा समय में कई राष्ट्रीय राजमार्ग व रेल की नई सुविधाएं संचालित हैं। उसके बावजूद कुछ क्षेत्रों से एक-दूसरे क्षेत्र में नई रेलवे लाइनें विकसित हो जाएंगी तो विकास को और गति मिलेगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में दिल्ली से दादरी, बाढड़ा व लोहारू सड़क मार्ग पर वाहनों का दबाव ज्यादा है। बढ़ते परिवहन दबाव को कम करने व आधुनिक रेल सुविधा के विस्तार के लिए नई रेलवे लाइनों की सख्त जरूरत है जो फिर चूरू, राजगढ़ तक जाने से कृषि व दुग्ध उत्पादित सामग्री को दिल्ली तक भेजने में भी सुविधा होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें