फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खाद की कमी पर 72 घंटे का अल्टीमेटम

Wed, 01 Jul 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। खरीफ सीजन की फसलों की बिजाई के समय डीएपी खाद की कमी पर किसानों ने रोष जताया है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन की जिलास्तरीय बैठक सर छोटूराम किसान भवन में जिला अध्यक्ष हरपाल भांडवा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन

बैठक में सरकार और कृषि विभाग को 72 घंटे के भीतर डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का अल्टीमेटम दिया गया है। तय समय में खाद नहीं मिलने पर क्षेत्र के पैक्स केंद्रों का घेराव किया जाएगा। बैठक में यूनियन के जिला अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने कहा कि खरीफ और रबी सीजन में हर वर्ष खाद की किल्लत हो जाती है।
इससे किसानों को घंटों कतारों में लगना पड़ता है। कई बार महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर होना पड़ता है। समय पर डीएपी खाद उपलब्ध न होने से फसलों की बिजाई प्रभावित हो रही है जिसका असर उत्पादन पर भी पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सीजन शुरू होने से पहले ही डीएपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जाए ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

भाकियू नेता हरपाल सिंह ने कहा कि सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही खाद संकट दूर नहीं हुआ तो पैक्स केंद्रों के बाहर आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। इस मौके पर ईश्वर सिंह नंबरदार, सतप्रकाश जेवली, धर्मपाल बाढड़ा, जगत सिंह, प्रताप सिंह, कमल सिंह, करतार, अजय बाढड़ा, जयसिंह, कृष्ण, इंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें