फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मंडियों में 7.17 लाख क्विंटल बाजरा पहुंचा, खरीद 4.56 लाख की, 1.39 लाख क्विंटल उठान का इंतजार

Tue, 27 Oct 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में बाजरे का उठान करते हुए मजदूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले की अनाज मंडियों में बाजरे की रिकॉर्ड आवक के बीच सरकारी खरीद और उठान की रफ्तार कछुए की गति से चल रही है। मंडियों में अब तक 7 लाख 17 हजार 942 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है, जबकि सरकारी एजेंसियों की ओर से कुल 4 लाख 56 हजार 505 क्विंटल बाजरे की खरीद दर्ज की गई है। खरीदे गए बाजरे में से 3 लाख 16 हजार 913 क्विंटल का ही उठान हो पाया है। ऐसे में 1 लाख 39 हजार 592 क्विंटल बाजरा अभी उठान के इंतजार में है। मंडियों में आवक का दबाव बढ़ने के साथ खरीदे गए बाजरे का समय पर उठान करना भी प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
वहीं, नई अनाज मंडी में सरकारी खरीद शुरू होने से पहले किसानों द्वारा डाले गए बाजरे के भौतिक निरीक्षण का काम पूरा हो चुका है। मंगलवार को इसकी रिपोर्ट जारी होने की संभावना है। इस रिपोर्ट पर उन किसानों की नजरें टिकी हैं, जो एक अक्तूबर से पहले मंडी में बाजरा लेकर आए थे। सोमवार को मंडियों में बाजरे की आवक पर रोक रही। मंगलवार से आवक दोबारा शुरू होगी। ऐसे में मंडियों में किसानों की भीड़ बढ़ने और खरीद व उठान पर दबाव बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन



बॉक्स: दादरी मंडी में सबसे ज्यादा खरीद
मार्केट कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार दादरी मंडी में अब तक 4 लाख 18 हजार 296 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। यहां 2 लाख 82 हजार 745 क्विंटल की खरीद दर्ज की गई, जिसमें 70 क्विंटल हैफेड के माध्यम से खरीदा गया। मंडी से 2 लाख 9 हजार 267 क्विंटल बाजरे का उठान हो चुका है, जबकि 73 हजार 478 क्विंटल अभी उठान के लिए बाकी है। जिले की मंडियों में दादरी में ही सबसे ज्यादा बाजरा पहुंचा है और खरीद भी यहीं सर्वाधिक हुई है।

बॉक्स: बाढड़ा में 18 हजार क्विंटल का उठान बाकी
बाढड़ा मंडी में 1 लाख 62 हजार 738 क्विंटल बाजरे की आवक के मुकाबले 94 हजार 307 क्विंटल की खरीद हुई है। यहां 47 हजार क्विंटल का उठान हो चुका है और 47 हजार 307 क्विंटल उठान का इंतजार कर रहा है। झोझू कलां मंडी में 1 लाख 36 हजार 908 क्विंटल बाजरा पहुंचा है। यहां 79 लाख 453 क्विंटल की खरीद हुई, जबकि 60 हजार 645 क्विंटल का उठान हो चुका है। अभी 18 हजार 808 क्विंटल बाजरा उठाया जाना बाकी है।


बॉक्स: 69.42 प्रतिशत का हुआ उठान
जिले की मंडियों में खरीदे गए बाजरे में से अब तक लगभग 70 प्रतिशत का उठान हुआ है। खरीदे गए बाजरे का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा अभी मंडियों में उठान की प्रतीक्षा में है। आवक दोबारा शुरू होने पर यदि उठान की गति नहीं बढ़ी तो मंडियों में जगह की कमी और किसानों को अपनी उपज उतारने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


वर्सन:

मंडियों में शांतिपूर्वक तरीके से खरीद चल रही है, किसान बिना किसी परेशानी के फसल बेचने पहुंच रहे हैं। सरकारी खरीद से पहले डाले गए बाजरे का निरीक्षण हो चुका है, लेकिन अभी उसकी रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है।
- ज्योति धनखड़, डीएमईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें