फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले के तीन पीएमश्री स्कूलों में दाखिले के लिए आए 62 आवेदन

Mon, 31 Mar 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेज चार के लिए लीड
विज्ञापन


फोटो- 21
गांव छपार स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जहां सबसे अधिक आवेदन आए हैं। संवाद
फोटो- 22
शहर स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जहां आज जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संवाद
- स्कूलों में आज मनाया जाएगा प्रवेश उत्सव, स्वागत कर दिया जाएगा विद्यार्थियों को दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के तीन पीएमश्री स्कूलों में दाखिले के लिए 62 आवेदन आए हैं। अब मंगलवार को विभाग की ओर से सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाने की तैयारियां की गई हैं। 1 अप्रैल के पहले दिन शिक्षक दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का तिलक कर स्वागत करेंगे।

जिले में तीन पीएमश्री स्कूल हैं। चौथे पीएमश्री स्कूल की घोषणा हो चुकी है। लेकिन, इसकी कागजी प्रक्रिया अभी शेष है। नए सत्र से इसमें भी दाखिले पीएमश्री के तहत होंगे। शहर स्थित पीएमश्री स्कूल की बात करें तो इसमें अब तक 10 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को भव्य तरीके से टेंट लगाकर स्कूल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें नए प्रवेश पाने वाले विद्यार्थी सम्मानित किए जाएंगे। वहीं, कलियाणा स्थित पीएमश्री स्कूल में विभिन्न कक्षाओं के लिए 24 आवेदन पहुंचे हैं। अब इनका दाखिला प्रवेश उत्सव के दिन किया जाएगा।
इसी तरह, छपार स्थित पीएमश्री स्कूल में सबसे अधिक आवेदन आए हैं। इसमें 30 विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर चुके हैं। एक अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रवेश उत्सव पीएमश्री के अलावा मॉडल संस्कृति समेत सभी स्कूलों में आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा।
प्राचार्य सौरभ कपिल, प्राचार्य रामफल सिंह और प्राचार्य धर्मबीर सिंह से स्कूलों में दखिला स्थिति व प्रवेश उत्सव की जानकारी ली गई। उन्होंने प्रवेश उत्सव के लिए पूरी तैयारी होने का दावा किया।
विज्ञापन


- स्कूलों में की गई यह तैयारी
विभाग के निर्देशानुसार स्कूलों में तैयारी की गई है। इसके लिए स्कूलों में विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं को उजागर करते हुए बैनर बनवाए गए हैं। साथ ही रैली निकालकर गांव व शहर में शिक्षक योजनाओं की जानकारी देंगे। हर स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं के बैनर विभाग सोमवार को सुबह लगवाएगा। स्कूलों में टेंट आदि लगाकर विद्यार्थियों व अभिभावकों के बैठने की व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें