फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य विभाग की टीम को 60 फीसदी बच्चों के दांत मिले खराब

Sat, 16 Nov 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
राजकीय स्कूल में आयोजित स्क्रीनिंग में बच्चे के खून का सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाल दिवस पर छह स्कूलों में चिकित्सा शिविर लगाए गए। इनमें विभाग की टीमों ने 316 विद्यार्थियों की दंत व सामान्य जांच की। 100 में से 60 विद्यार्थियों के दांत खराब मिले। हालांकि, केस पकड़ में आते ही विभाग ने उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बाल दिवस पर बच्चों की सुरक्षा के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इनमें से एक स्कूल में 67, दूसरे में 64, तीसरे में 103 और तीन स्कूलों से 82 विद्यार्थियों की सामान्य जांच की गई। इनमें से 100 विद्यार्थियाें के दांतों की जांच की गई। इनमें 40 के दांत सही मिले जबकि 60 विद्यार्थियों के दांतों में दिक्कत पाई। अब इन विद्यार्थियाें की बौंदकला सीएचसी केंद्र में दंत चिकित्सा करवाई जाएगी।
इसके अलावा, 216 विद्यार्थियों की नेत्र, खून व शारीरिक जांच की गई। इसमें करीब 80 विद्यार्थियों में खून की कमी, शारीरिक समस्याएं भी मिलीं। इनका भी विभाग की ओर उपचार करवाया जाएगा। इसके बाद टीम ने उन्हें बीमारियों से बचाव और इनके कारणों की जानकारी दी। साथ ही कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दीं।
विज्ञापन

- बीमारियों के कारण।
- भोजन में पौष्टिक आहार न लेना।
- खाने में पैकेजिंग खाद्य सामग्री की अधिकता।
- प्रतिदिन ब्रश न करना।
- खाने से पहले हाथ साफ न करना।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना।


- बीमारियों से बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- मुंह संबंधी बीमारियों से बचने के लिए प्रतिदिन सुबह व शाम ब्रश करें।
- अधिक तला हुआ भोजन न खाएं।
- खाने में हरी सब्जियां व मोटे अनाज का प्रयोग करें।
- विपरीत गुण वाले पदार्थों का एक साथ सेवन न करें।
- खांसी-जुकाम या कमजोरी महसूस होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
- दूध-लस्सी आदि पेय पदार्थों से कैल्शियम व खून की मात्रा बढ़ती है।


बाल दिवस पर चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। इनमें विद्यार्थियों की विभिन्न प्रकार की जांच की गई। 100 बच्चों की शिविर के तहत दंत जांच की गई। 60 फीसदी में दांतों संबंधी समस्याएं मिलीं। इन सभी का बौंदकलां सीएचसी के डेंटिस्ट ने उपचार शुरू कर दिया है। -डॉ. सोनिया जांगड़ा, डीईआईसी मैनेजर, स्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें