चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को 323 मीट्रिक टन डीएपी खाद पहुंची। इसके तुरंत बाद खेप विभिन्न पैक्स समितियाें पर पहुंचाई गई। उनके माध्यम से वितरण किया गया। इससे किसानों को कुछ हद तक राहत मिली। अब तक की स्थिति देखें तो जिले में 3920 मीट्रिक टन डीएपी खाद का वितरण हुआ है। सोमवार को भी खाद पहुंचने की उम्मीद है।
डीएपी खाद व गेहूं के बीज की इस समय जरूरत बनी हुई है। विधानसभा सत्र में सीएम नायब सिंह सैनी ने पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाने की बात कही है। इस समय गेहूं की बिजाई का काम जारी है। किसान सरसों की बिजाई कर चुके हैं। गेहूं की बिजाई अभी एक माह तक और चलेगी। शुक्रवार को जिले में 323 एमटी डीएपी खाद पहुंचने पर इसका गांवों में वितरण किया गया।
बौंदकलां पैक्स समिति, बाढड़ा, डोहका हरिया में खाद का वितरण किया गया। इसी प्रकार, मोरवाला समिति कार्यालय में भी खाद भेजी गई है। अब तक जिले में 3,920 एमटी खाद का वितरण किया जा चुका है। विभाग की ओर से गेहूं के बीज का भी साथ-साथ वितरण किया जा रहा है।
शुक्रवार को जिले को 323 मीट्रिक टन डीएपी मिली है। इसका पैक्स समितियाें के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। अब तक 3920 मीट्रिक टन डीएपी खाद बांटी जा चुकी है। खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। -कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग, चरखी दादरी।