फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 6-7 युवकों पर लगाया रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप

Wed, 04 Mar 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के वार्ड 17 निवासी एक युवक ने 6-7 युवकों पर रात के समय रास्ता रोक कर गाली-गलौज करने और मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

स्थानीय वार्ड 17 लोहारू रोड निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 25 फरवरी को रात करीब 10 बजे वह खाना खाने के बाद घर से बाहर घूमने गया था। इस दौरान जब वह एक होटल के समीप पहुंचा तो वहां 6-7 युवक खड़े थे। उक्त युवकों ने उसका रास्ता रोका और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने और युवकों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में उसका फोन व ईयर पोड्स भी टूट गए। स्थानीय लोगों ने उसे छुड़वाया और उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। दादरी सिटी थाना पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें