पुलिस की कार्रवाई
जांच अधिकारी संदीप पिलानियां ने बताया कि शिकायत के आधार पर बलवान और दो अन्य नामजद व्यक्तियों सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा जांच शुरू हो चुकी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप
घायल रीता के पति दीपक ने बताया कि उन्होंने 2008 में यह प्लॉट खरीदा था और तब से उस पर कब्जा बनाए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बलवान और उसके साथी लंबे समय से प्लॉट पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। दीपक ने कहा जून में हमने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, हम पर ही झूठा केस दर्ज करवाया गया। मंगलवार सुबह वे डीएसपी बाढड़ा से मिलने जा रहे थे, तभी बलवान और उसके 10-12 साथियों ने उनकी मां शकुंतला और पत्नी रीता पर धारदार हथियारों, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। दीपक ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।