फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरकारी स्कूलों में 50% पाठ्यक्रम पूरा अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां शुरू

Sat, 04 Oct 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शिक्षा सत्र 2025-26 के तहत जिले के राजकीय स्कूलों में 30 सितंबर तक 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूरा कर लिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से 24 अक्तूबर से अर्धवार्षिक परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं, जिनके लिए आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का अध्ययन पूरा किया जाना अनिवार्य है।
अब तक जिले के कई स्कूलों में 55 से 60 प्रतिशत तक पाठ्यक्रम पूरा हो चुका है। सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार पूरा पाठ्यक्रम 25 जनवरी तक पूरा करना अनिवार्य है ताकि फरवरी में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाएं और मार्च में संभावित नॉन-बोर्ड परीक्षाएं सुचारु रूप से आयोजित की जा सकें।
विज्ञापन

फिलहाल, अर्धवार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षक पाठ्यक्रम का दोहराव करवा रहे हैं। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए कक्षा में पुनरावलोकन और अभ्यास कराया जा रहा है।
इस बीच स्कूलों में सहगामी गतिविधियों जैसे गीत, कविता वाचन, भाषण, वाद-विवाद और समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। सितंबर के पहले सप्ताह में खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन

कक्षा 6 से 8 तक का पाठ्यक्रम राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से निर्धारित किया जाता है जबकि कक्षा 9 से 12 तक का सिलेबस हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अनुसार चलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें