फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 1.33 करोड़ से 5 खेल स्टेडियमों का होगा नवीनीकरण

विज्ञापन
पिचौपा कलां में खेल स्टेडियम का जायजा लेने पहुंचीं विधायक नैना चौटाला।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के खिलाड़ियों ने खेलों में क्षेत्र का नाम सदैव रोशन किया है। युवाओं की प्रतिभा में और अधिक निखार लाने के लिए प्रदेश सरकार ने जिले के सभी ग्रामीण खेल परिसरों का नवीनीकरण करवाने का फैसला किया है। खेल विभाग द्वारा ग्रामीण खेल परिसरों के नवीनीकरण कार्य के लिए 1 करोड़ 33 लाख 24 हजार रुपये के एस्टिमेट बनाकर मुख्यालय भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन

बाढड़ा विधायक नैना चौटाला ने सोमवार को गांव द्वारका, सिरसली, भांडवा, हड़ौदी, पिचौपा कलां, रूदड़ौल और दातौली का दौरा किया। विधायक ने कहा कि खेल विभाग द्वारा गांव चांदवास स्थित राजीव गांधी खेल परिसर नवीनीकरण के लिए 27 लाख 33 हजार, झोझूकलां खेल स्टेडियम नवीनीकरण के लिए 29 लाख 13 हजार, मकड़ाना खेल स्टेडियम के लिए 26 लाख 54 हजार, छपार खेल स्टेडियम के नवनिर्माण के लिए 26 लाख 70 हजार और गांव अचीना के लिए 23 लाख 54 हजार रुपए का एस्टिमेट तैयार कराया गया है।
- पिचौपा कलां पहुंची विधायक, ग्रामीणों से की बातचीत
विधायक नैना ने गांव पिचौपा कलां में प्रस्तावित खेल स्टेडियम के लिए जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों व खिलाड़ियों से भी बातचीत की। इस मौके पर जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, चेयरमैन राजेंद्र लितानी, राजेश सांगवान, सरोज डुडी, रामफल कादमा, भूप सिंह, विजय गोपी, ओमधारा श्योराण, राजेंद्र हुई, लक्ष्मी बलौदा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें