फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छह गांवों की प्यास बुझाने पर खर्च हाेंगे 49.70 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के साथ लगते छह गांवों में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग 49.70 करोड़ रुपये खर्च करेगा। योजना के तहत लोहारू कैनाल पर पंपिंग सेट लगाकर जलघरों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही सभी जलघरों में नए टैंक बनवाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में साफ और स्वच्छ पीने का पानी मिल सके। मुख्यालय ने योजना का फाइनल एस्टीमेट मंजूर कर दिया है और जल्द ही टेंडर जारी कर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले लंबे समय से पेयजल संकट से परेशान गांव सांवड़, लांबा, कोहलावास, सौंफ, कासनी व मिसरी के ग्रामीणों को साफ व पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सप्लाई के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 49.70 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। इसके लिए विभाग को मुख्यालय से फाइनल एस्टीमेट की मंजूरी मिल गई है। योजना अनुसार गांवों के जलघरों तक पानी पहुंचाने के लिए लोहारू कैनाल पर पंपिग सैट लगावा नहरी पानी पहुंचाएगा।

पुराने जलघरों में आया चव्वे का पानी
लगभग 20 साल पहले बने जलघरों के रिजर्व टैंकों में चव्वे का पानी आने से पानी की गुणवत्ता लगातार कम हो रही थी। जिसके कारण लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विभाग की ओर बनाई गई योजना का काम पूरा होने के बाद ग्रामीणों को साफ स्वच्छ पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

लंबे समय से परेशानी झेल रहे थे ग्रामीण
पेयजल समस्या का स्थाई समाधान करवाने के लिए संबंधित गांवों के लोग कई बार विभाग के अधिकारियों से मिल चुके थे। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। ग्रामीणों की पेयजल समस्या को देखते हुए विधायक सुनील सांगवान के प्रयासों से योजना को अमली जामा पहनाया जा सका है।

योजना के लिए बनाया एस्टीमेट को मुख्यालय ने मंजूर कर लिया है। जल्द ही टेंडर जारी कर कार्य शुरू कराया जाएगा। योजना पूरी होने पर ग्रामीणों को स्थायी और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। - दीपक यादव, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें