फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 281 स्थानों पर बने 484 केंद्रों पर 4.05 लाख मतदाता करेंगे मतदान

Wed, 21 Aug 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मुकाबले विधानसभा चुनाव में दो मतदान केंद्र रहेंगे ज्यादा, उपायुक्त राहुल नरवाल ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव की अपेक्षा विधानसभा चुनाव में दो मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। एक अक्तूबर को जिले के 4,05,536 मतदाता 281 स्थानों पर बनाए गए 484 केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करेंगे।
इस बार जिले में मतदान के लिए खेलों की थीम पर आधारित मॉडल बूथ बनाने की योजना है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने बुधवार को प्रेसवार्ता में ये जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, बैठने का स्थान, शौचालय आदि के प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी मतदान केंद्रों पर विशेष तौर पर व्यवस्था की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि दादरी जिले से कई विख्यात खिलाड़ी संबंध रखते हैं। ऐसे में चुनाव के दिन खेलों को आधार मानकर मॉडल बूथ बनानें की योजना है। ओलंपिक पदक विजेता या फिर जिला का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की योजना के अनुसार कुश्ती व अन्य किसी खेल की थीम को लेकर बूथ बनाए जाएंगे।

दादरी विधानसभा में 245 तो बाढड़ा में 239 मतदान केंद्र
उपायुक्त ने बताया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 245 मतदान केंद्र हैं। इसी प्रकार बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 239 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में दो स्थान पर पांच-पांच मतदान केंद्र, 12 स्थानों पर चार-चार मतदान केंद्र, 24 स्थानों पर तीन-तीन मतदान केंद्र, 91 स्थानों पर दो-दो मतदान केंद्र और 142 स्थानों पर एक-एक मतदान केंद्र हैं।


- 2.13 लाख पुरुष तो 1.91 लाख महिला मतदाता
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 2,13,983 पुरुष और 1, 91,552 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा जिले में मंगलामुखी समाज का एक मतदाता है। दादरी विधानसभा क्षेत्र में 2,08,322 और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1,97,214 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि दादरी विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या 98,376 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,09,946 है। इसी प्रकार बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 93,176 महिला और 1,04,037 पुरुष व एक मंगलामुखी समाज का मतदाता है।

- 100 वर्ष से अधिक आयु के 21 मतदाता
उपायुक्त ने बताया कि जिले में 211 मतदाता 100 वर्ष से अधिक उम्र हैं। वहीं, 5490 वरिष्ठ मतदाता हैं। जिले में 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 10,963 है। 2427 दिव्यांग मतदाता भी हैं। उन्होंने बताया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में 100 वर्ष से अधिक आयु के 92 मतदाता हैं। वहीं, वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 2614 है और 18-19 वर्ष आयु के 5455 मतदाता है। दादरी विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1210 है। इसी प्रकार बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 100 वर्ष से अधिक आयु के 119 और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की संख्या 2876 है। बाढड़ा में 18-19 वर्ष की आयु के 5508 और 1217 दिव्यांग मतदाता हैं।
विज्ञापन



- लाइसेंसधारी जल्द जमा करवा दें अपने हथियार

जिलाधीश ने बताया कि जिला में कुल 1500 से अधिक लोगों के पास सशस्त्र लाइसेंस हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी लाइसेंस धारकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि वे अपने हथियार संबंधित थानों में जमा करवा दें। अगर कोई हथियार जमा नहीं करवाता है तो उन लोगों को नोटिस दिया जाएगा और इसके बाद इनके लाइसेंस रद्द करने का कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।



फोटो 09

कैंप कार्यालय में बुधवार को प्रेसवार्ता करते जिला उपायुक्त राहुल नरवाल। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें