पेज चार की प्रस्तावित लीड:
दाखिले लेने में रुचि नहीं दिखा रहे विद्यार्थी, रिक्त सीटें भरने के लिए विभाग बढ़ा रहा अंतिम तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/ बाढड़ा/झोझूकलां/ बौंदकलां। जिले के चार पीजी महाविद्यालयों में से दो में पीजी कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया धीमी है। स्नातक पास विद्यार्थियों का भी इस बार पीजी में दाखिला लेने के लिए रुझान कम है। अब तक चार महाविद्यालयों की 580 सीटों पर 282 दाखिले हो पाए हैं। सबसे अधिक दाखिले झोझूकलां महिला कॉलेज में हुए हैं।
बता दें कि शहर के एपीजे महिला महाविद्यालय में पीजी कोर्स 120 सीटें हैं। दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सज्जन गुप्ता ने बताया कि अब तक स्नाकोत्तर कोर्स में केवल 41 युवतियों न रुचि दिखाई है। अब तक संस्थान में 34.1 प्रतिशत दाखिले हुए हैं जबकि 65.9 फीसदी सीटें अभी खाली हैं।
वहीं, बौंदकलां राजकीय कॉलेज में एमए समाजशास्त्र का कोर्स करवाया जा रहा है। इसमें कुल 20 सीटें हैं। दाखिला अधिकारी डॉ. मधुसूदन ने बताया कि कोर्स में 18 आवेदक दाखिला ले चुके हैं, लेकिन, एक आवेदक ने किसी कारणवश मंगलवार को नाम कटवा लिया। इसमें अगर प्रतिशत की बात करें तो संस्थान में 85 प्रतिशत दाखिले हो चुके हैं और तीन सीटें भी अब जल्द ही भरने की उम्मीद है।
बाढड़ा राजकीय महिला कॉलेज में 120 सीटें और दो कोर्स संचालित हैं। इसमें दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. ललित कुमार ने बताया कि संस्थान में 113 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं जबकि केवल सात सीटें खाली हैं यानी 94.1 फीसदी सीटें भर चुकी हैं। इस प्रकार झोझूकलां महिला कॉलेज में 320 सीटें हैं। इसमें दाखिला अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि संस्थान में अब तक 111 दाखिले हो पाए हैं। डिप्लोमा इन योगा साइंस कोर्स की सीटें फुल हो चुकी हैं। प्रतिशतता देखी जाए तो संस्थान में 65.4 फीसदी सीटें अभी खाली हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिले अंतिम तिथि 30 अगस्त कर दी गई है, अब दाखिले के इच्छुक युवा अपने पसंदीदा संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।
जानिए...किस महाविद्यालय में क्या है खाली सीटों की स्थिति
1-एपीजे कॉलेज
कोर्स - कुल सीटें - दाखिले
एमए हिंदी - 40 - 16
एमए अंग्रेजी - 40 - 13
एमकॉम - 40 - 12
2- बाढड़ा महिला कॉलेज
कोर्स - कुल सीटें - दाखिले
एमए इतिहास - 40 - 36
एमए राजनीति विज्ञान - 40 - 38
एमएससी भूगोल - 40 - 39
3- झोझूकलां महिला कॉलेज
कोर्स - कुल सीटें - दाखिले
एमए इतिहास - 40 - 7
एमए हिंदी - 40 - 14
एमए राजनीति विज्ञान - 40 - 21
एमएससी भूगोल - 120 - 27
एमए भौतिक विज्ञान - 20 - 4
एमएससी रासायनिक विज्ञान - 30 - 8
योग विज्ञान डिप्लोमा - 30 - 30
फोटो - 24
झोझूकलां महिला कॉलेज में दाखिला लेने पहुंचीं युवतियां। संवाद