फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: यूरिया खाद के 4000 बैग पहुंचे, सोमवार से होगा वितरण

Sat, 14 Nov 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जमीदारा सोसायटी कार्यालय में यूरिया खाद रखते श्रमिक।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को यूरिया खाद के 4000 बैग की एक और खेप पहुंची है। नगर स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय में सोमवार से खाद का वितरण शुरू किया जाएगा। तीन दिन पहले भी 2200 बैग यूरिया खाद का वितरण किया गया था। फिलहाल रबी सीजन की फसलों की बिजाई का कार्य चल रहा है जिसके चलते आगामी दिनों में यूरिया खाद की मांग और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

किसानों को निर्धारित नियमों के अनुसार खाद उपलब्ध करवाया जा रहा है। एक एकड़ से कम क्षेत्र में फसल की बिजाई करने वाले किसान को भी एक बैग यूरिया खाद दी जाती है। एक एकड़ फसल के लिए एक बैग खाद का प्रावधान है। नवंबर और दिसंबर माह में यूरिया खाद की जरूरत अधिक बनी रहेगी। इस समय सरसों की बिजाई पूरी हो चुकी है, जबकि गेहूं की बिजाई का कार्य जारी है। जिले में सरसों का रकबा करीब एक लाख 50 हजार एकड़ जबकि गेहूं की बिजाई का आंकड़ा एक लाख 15 हजार एकड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। गेहूं की बिजाई पूरी होने के बाद फसलों में पहली सिंचाई के दौरान यूरिया खाद की मांग बढ़ेगी। ऐसे में आगामी दो महीनों में यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें