फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 13 स्कूलों के सामने बनेंगे सड़क सुरक्षा क्षेत्र 78 लाख होंगे खर्च

Sat, 14 Nov 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रोहतक रोड स्थित गांव मिसरी में बना शहीद जागेराम राजकीय स्कूल।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की मुख्य सड़कों के किनारे स्थित विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सड़क हादसों से बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग विशेष पहल करने जा रहा है। इसके तहत जिले के 13 विद्यालयों के सामने स्कूल जोन सुरक्षा दिशा-निर्देश के अनुसार सड़क सुरक्षा क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस परियोजना पर करीब 78 लाख रुपये खर्च करने की योजना है। प्रत्येक विद्यालय के सामने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए लगभग छह लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। विभाग की ओर से इसका एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
इन सुरक्षा इंतजामों का उद्देश्य विद्यालयों के आसपास वाहनों की गति नियंत्रित करना, चालकों को पहले से सतर्क करना और विद्यार्थियों को सड़क पार करने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध करवाना है। विशेषकर सर्दियों में धुंध और कोहरे के दौरान ये संकेतक एवं सुरक्षा चिह्न काफी उपयोगी साबित होंगे।
विज्ञापन


जिले में मुख्य सड़कों पर बने स्कूलो में पढ़ने वाले बच्चों को हादसों से बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से स्कूल जोन सुरक्षा दिशानिर्देश बनाने के लिए 13 स्कूल चिह्नित किए गए हैं। जोन के तहत सड़क की बनावट और यातायात की स्थिति के अनुसार कई प्रकार के सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।
प्रमुख रूप से ये उपाय होंगे
जेब्रा क्रॉसिंग : विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर सफेद पट्टियां बनाई जाएंगी, ताकि विद्यार्थी निर्धारित स्थान से सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सकें।
स्पीड ब्रेकर व रंबल स्ट्रिप : स्कूल क्षेत्र में प्रवेश से पहले वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए गति अवरोधक और सड़क पर कंपन पैदा करने वाली पट्टियां बनाई जाएंगी।
स्कूल अहेड चेतावनी बोर्ड : सड़क के दोनों ओर पहले से ऐसे संकेतक लगाए जाएंगे जिनसे वाहन चालकों को आगे विद्यालय होने की जानकारी मिल सके।
गति सीमा के संकेतक : स्कूल के आसपास निर्धारित कम गति से वाहन चलाने के निर्देश देने वाले बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि चालक समय रहते अपनी रफ्तार नियंत्रित कर सकें। रिफ्लेक्टिव संकेतक व सड़क चिह्न सड़क पर किनारे की सफेद और पीली रेखाएं, दिशा संबंधी चिह्न व रात में रोशनी पड़ने पर चमकने वाले संकेतक लगाए जाएंगे। धुंध और कम दृश्यता में इनकी उपयोगिता बढ़ जाएगी।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा : जहां आवश्यकता होगी, वहां फुटपाथ, पैदल चलने के लिए सुरक्षित स्थान और वाहनों से अलग आवागमन की व्यवस्था की जा सकेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन उपायों का उद्देश्य केवल वाहन चालकों को चेतावनी देना नहीं बल्कि सड़क की बनावट के माध्यम से उनकी गति कम करवाना और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित रास्ता तैयार करना है।

इन गांवों के विद्यालयों को योजना में किया शामिल

लोक निर्माण विभाग की प्रस्तावित सूची में गांव रामनगर, मोड़ी, मकड़ानी और चिड़िया के विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा बौंद कलां स्थित राजकीय पीजी कॉलेज, गांव सांवड़ का दिव्य ज्ञान स्कूल, गांव मिसरी के आरपीएस और शहीद जागेराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांव गोपी का राजकीय विद्यालय, वीर इंटरनेशनल स्कूल, झोझू कलां और आदमपुर के विद्यालयों के सामने भी सुरक्षा क्षेत्र विकसित किए जाने प्रस्तावित हैं।



मुख्य उद्देश्य, हादसों की आशंका को कम करना

मुख्य सड़कों पर स्थित विद्यालयों के बाहर सुबह और दोपहर छुट्टी के समय विद्यार्थियों की आवाजाही अधिक रहती है। इस दौरान बस, निजी वाहन, मोटरसाइकिल और अन्य भारी वाहनों का आवागमन भी जारी रहता है। कई स्थानों पर विद्यार्थियों को सड़क पार करने के लिए तेज रफ्तार वाहनों के बीच से गुजरना पड़ता है।

सर्दियों में कोहरे के कारण दूर से दिखाई न देने की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में स्कूल जोन बनने से वाहन चालकों को विद्यालय क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही सतर्क किया जा सकेगा। हरियाणा में इस तरह के कार्य भारतीय सड़क के सुरक्षा मानकों के अनुरूप कराने की योजना है। विभाग ने अब मुख्यालय से एस्टीमेट को मंजूरी मिलने का इंतजार है। स्वीकृति और आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए धरातल पर काम शुरू हो सकेगा।



वर्सन:

हमने जिले में सड़क मार्ग पर बने 13 स्कूलों को चिह्नित कर एस्टीमेट तैयार किया है। एस्टीमेट को मंजूरी के लिए एस्टीमेट भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद संबंधित स्कूलो के सामने सड़क पर स्कूल जोन सुरक्षा दिशानिर्देश बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - गुरचरणसिंह, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग

...लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया एस्टीमेट, प्रत्येक विद्यालय के सामने छह लाख रुपये से होंगे सुरक्षा के इंतजाम जेब्रा क्रॉसिंग, चेतावनी संकेतक, गति नियंत्रक और सड़क चिह्नों से सुरक्षित होगा आवागमन

जगदीप सिंह



चरखी दादरी। जिले की मुख्य सड़कों के किनारे स्थित विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सड़क हादसों से बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग विशेष पहल करने जा रहा है। इसके तहत जिले के 13 विद्यालयों के सामने स्कूल जोन सुरक्षा दिशा-निर्देश के अनुसार सड़क सुरक्षा क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।

इस परियोजना पर करीब 78 लाख रुपये खर्च करने की योजना है। प्रत्येक विद्यालय के सामने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए लगभग छह लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। विभाग की ओर से इसका एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

इन सुरक्षा इंतजामों का उद्देश्य विद्यालयों के आसपास वाहनों की गति नियंत्रित करना, चालकों को पहले से सतर्क करना और विद्यार्थियों को सड़क पार करने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध करवाना है। विशेषकर सर्दियों में धुंध और कोहरे के दौरान ये संकेतक एवं सुरक्षा चिह्न काफी उपयोगी साबित होंगे।



जिले में मुख्य सड़कों पर बने स्कूलो में पढ़ने वाले बच्चों को हादसों से बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से स्कूल जोन सुरक्षा दिशानिर्देश बनाने के लिए 13 स्कूल चिह्नित किए गए हैं। जोन के तहत सड़क की बनावट और यातायात की स्थिति के अनुसार कई प्रकार के सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।

प्रमुख रूप से ये उपाय होंगे

जेब्रा क्रॉसिंग : विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर सफेद पट्टियां बनाई जाएंगी, ताकि विद्यार्थी निर्धारित स्थान से सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सकें।

स्पीड ब्रेकर व रंबल स्ट्रिप : स्कूल क्षेत्र में प्रवेश से पहले वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए गति अवरोधक और सड़क पर कंपन पैदा करने वाली पट्टियां बनाई जाएंगी।

स्कूल अहेड चेतावनी बोर्ड : सड़क के दोनों ओर पहले से ऐसे संकेतक लगाए जाएंगे जिनसे वाहन चालकों को आगे विद्यालय होने की जानकारी मिल सके।

गति सीमा के संकेतक : स्कूल के आसपास निर्धारित कम गति से वाहन चलाने के निर्देश देने वाले बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि चालक समय रहते अपनी रफ्तार नियंत्रित कर सकें। रिफ्लेक्टिव संकेतक व सड़क चिह्न सड़क पर किनारे की सफेद और पीली रेखाएं, दिशा संबंधी चिह्न व रात में रोशनी पड़ने पर चमकने वाले संकेतक लगाए जाएंगे। धुंध और कम दृश्यता में इनकी उपयोगिता बढ़ जाएगी।

पैदल यात्रियों की सुरक्षा : जहां आवश्यकता होगी, वहां फुटपाथ, पैदल चलने के लिए सुरक्षित स्थान और वाहनों से अलग आवागमन की व्यवस्था की जा सकेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन उपायों का उद्देश्य केवल वाहन चालकों को चेतावनी देना नहीं बल्कि सड़क की बनावट के माध्यम से उनकी गति कम करवाना और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित रास्ता तैयार करना है।



इन गांवों के विद्यालयों को योजना में किया शामिल

लोक निर्माण विभाग की प्रस्तावित सूची में गांव रामनगर, मोड़ी, मकड़ानी और चिड़िया के विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा बौंद कलां स्थित राजकीय पीजी कॉलेज, गांव सांवड़ का दिव्य ज्ञान स्कूल, गांव मिसरी के आरपीएस और शहीद जागेराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांव गोपी का राजकीय विद्यालय, वीर इंटरनेशनल स्कूल, झोझू कलां और आदमपुर के विद्यालयों के सामने भी सुरक्षा क्षेत्र विकसित किए जाने प्रस्तावित हैं।



मुख्य उद्देश्य, हादसों की आशंका को कम करना

मुख्य सड़कों पर स्थित विद्यालयों के बाहर सुबह और दोपहर छुट्टी के समय विद्यार्थियों की आवाजाही अधिक रहती है। इस दौरान बस, निजी वाहन, मोटरसाइकिल और अन्य भारी वाहनों का आवागमन भी जारी रहता है। कई स्थानों पर विद्यार्थियों को सड़क पार करने के लिए तेज रफ्तार वाहनों के बीच से गुजरना पड़ता है।

सर्दियों में कोहरे के कारण दूर से दिखाई न देने की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में स्कूल जोन बनने से वाहन चालकों को विद्यालय क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही सतर्क किया जा सकेगा। हरियाणा में इस तरह के कार्य भारतीय सड़क के सुरक्षा मानकों के अनुरूप कराने की योजना है। विभाग ने अब मुख्यालय से एस्टीमेट को मंजूरी मिलने का इंतजार है। स्वीकृति और आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए धरातल पर काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें